फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस चौकी के सामने पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, पांच हिरासत में

Sat, 20 Aug 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पार्किंग के नाम पर ऑटो से 90 रुपये और टाटा मैजिक से 70 रुपये लिए जाते थे। वसूली की शिकायत पर पुलिस ने चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
रामबाग चौराहे पर खड़े ई-रिक्शा और ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने पार्किंग ठेके की आड़ में चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। ठेकेदार के गुर्गे ऑटो से 90 रुपये और टाटा मैजिक के 70 रुपये वसूल रहे हैं। बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वसूली के पीछे कौन है, यह पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले में नुनिहाई निवासी मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि रामबाग चौराहे पर ऑटो और टाटा मैजिक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रकाश नगर निवासी विशाल और पंकज वसूली करते हैं। ऑटो से 90 रुपये और टाटा मैजिक से 70 रुपये लिए जाते हैं। वसूली की शिकायत पर पुलिस ने चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में विवेचना की गई। इसमें पता चला कि रामबाग चौराहे पर पार्किंग का ठेका रागिनी जैन के नाम पर है। ऑटो से 30 रुपये लिए जा सकते हैं। नगर निगम ने वाहनों के लिए शुल्क निर्धारित कर रखा है। ठेके की आड़ में कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे थे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वसूली के पीछे कौन लोग हैं, यह भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो और फड़ वालों से वसूली का खेल पुराना

शहर में ऑटो और फड़ वालों से वसूली का खेल पुराना है। रामबाग पर अवैध वसूली की शिकायत पर तीन महीने पहले पुलिस ने कार्रवाई की थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन यहां पुलिस चौकी के सामने ही चालकों से अवैध वसूली हो रही है।  शिकायत मिलने पर ही पुलिस कार्रवाई करती है। इसके बाद फिर से वसूली शुरू हो जाती है।

चौराहों पर जाम की समस्या बन रही पार्किंग

शहर में ऑटो स्टैंड चौराहों पर ही चल रहे हैं। इस पर पुलिस की कोई रोक टोक नहीं है। ठेकेदार पुलिस के सामने ही वसूली भी करते हैं। इस कारण चालक अपने ऑटो को चौराहों पर ही खड़ा करते हैं। इससे जाम की समस्या होती है। इस तरफ पुलिसकर्मी भी कोई ध्यान नहीं देते हैं। चौराहे से सौ मीटर और 50 मीटर की दूरी का भी पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें