फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार जाने से पहले पकड़ी लाखों की शराब, तस्करों ने भूसे की बोरियों के नीचे दबाईं थीं पेटियां

Thu, 15 Oct 2020 04:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

ट्रक में छिपाकर रखी गई 400 पेटी तस्करी की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख
रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए फर्जी बिल्टी
लेकर चलते हैं और शराब के ऊपर धान की भूसी की बोरियां या मुर्गी दाना बताकर लाद लेते हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी बिल्टी बनाकर हरियाणा से बिहार तस्करी को ले जाई जा रही 25 लाख रुपये की शराब सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रक में भूसा के नीचे छिपाकर शराब लेकर जा रहे थे, इनको कोतवाली देहात पुलिस और स्वॉट टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह को सूचना मिली कि एक ट्रक में भूसा के नीचे शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। स्वॉट टीम और आबकारी टीम को साथ लेकर जावड़ा नहर पुल के पास चेकिंग की गई।


चेकिंग के दौरान ट्रक को पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर भूसे की बोरियों के नीचे छुपाकर तस्करी को हरियाणा से बिहार ले जायी जा रही गैर प्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में छिपाकर रखी गई 400 पेटी तस्करी की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे थे।


पुलिस चेकिंग से बचने के लिए फर्जी बिल्टी लेकर चलते हैं और शराब के ऊपर धान की भूसी की बोरियां या मुर्गी दाना बताकर लाद लेते हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रिफाकत अली पुत्र शौकत अली निवासी बैठ, सिंभावली जनपद हापुड़ और शाने आलम पुत्र जरीफ अहमद निवासी मौ. मक्कावली हसनपुर, ज्योतिबा फुलेनगर बताए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें