टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने गांव अनवारा के जंगलों में छापा मारकर नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया और दो आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए।
गांव अनवारा के जंगलों में स्थित ट्यूबवेल पर प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी द्वारा नकली शराब बनाने की फैक्टरी का संचालन किए जाने की जानकारी थाना पुलिस ने छापा मारा।
पुलिस ने मौके से पवन निवासी अनवारा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गांव का शैलेंद्र उर्फ शैलू और मक्खनपुर निवासी आनंद मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।
ये हुई बरामदगी
पुलिस को अनवारा के जंगलों में की गई कार्रवाई के दौरान एक ड्रम 170 लीटर शराब से भरा हुआ, 90 पौआ नकली देशी शराब, 22 बोतल शराब हरियाणा ब्रांड, 200 खाली पौआ, 103 रैपर, 910 बोतल के ढक्कन, 498 बार कोड स्लिप, दो ड्रक खाली छोटे, 10 किलो यूरिया, एक स्कार्पियो, , बाइक, राइफल देशी, चार जिंदा कारतूस आदि बरामद किया गया।
हरियाणा की एक बोतल शराब में तैयार की जाती थी पांच से छह बोतल
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आनंद हरियाणा से शराब लाकर अपने साथियों के साथ यहां पर बेचता था। अधिक आय के लिए आनंद ने अपने साथी शैलेंद्र व पवन के साथ हरियाणा की शराब में पानी, यूरिया, कलर और अन्य सामान डालकर नकली शराब बनाने का कारोबार शुरू कर दिया। एक बोतल शराब से करीब पांच से छह बोतल शराब तैयार कर लिया करते थे, जिन्हें क्वाटरों में भरकर विभिन्न स्थानों पर बेचा जाता था।
प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले एक संभावित प्रत्याशी की है कार
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पवन के कब्जे से बरामद स्कॉर्पियो संजय नामक युवक के नाम है। वह वर्तमान में प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहा है। शैलेंद्र और आनंद के साथ संजय नामक युवक की भी तलाश की जा रही है।
ये रहे टीम में शामिल
थाना प्रभारी केडी शर्मा, एसएसआई रविंद्र कुमार, एसआई आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल कृष्णपाल, विजय कुमार, बबलू, कुलदीप सिंह आदि टीम में शामिल रहे।