फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर में बना रहा था नकली शराब, तीन राज्यों में करता था सप्लाई, माफिया गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आबकारी टीम ने मौके पर 48 पेटी देशी-विदेशी शराब सहित अंग्रेजी ब्रांड के 2300 ढक्कन, 1200 नकली क्यूआरकोड, 10 हजार खाली बोतल और सीलिंग मशीन बरामद की है। 
विज्ञापन
फैक्टरी से बरामद नकली शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग स्थित दीप विहार कॉलोनी में एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी चल रही थी। 15 अगस्त शाम छह बजे आबकारी विभाग ने छापा मार शराब माफिया का भंडाफोड़ किया है। मौके से 48 पेटी देशी-विदेशी शराब, 10 हजार खाली बोतल, बड़े पैमाने पर नकली ढक्कन, ब्रांड लेवल, क्यूआर कोड व एक सीलिंग मशीन बरामद की गई है।

विज्ञापन


उप आयुक्त आबकारी विजय मिश्रा और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन डॉ. सतीश चंद के नेतृत्व में शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चल रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने निरीक्षकों टीम बना दयालबाग में अमर विहार के पास दीप विहार कॉलोनी में अजय पाल सिंह के घर में शनिवार शाम छह बजे छापेमारी की। 


टीम ने मकान के परिसर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में 21 पेटी शराब बरामद की। फिर घर में तलाशी के दौरान 2 पेटी इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, एक पेटी एपीसोड व्हिस्की कुल 48 पेटी देशी-विदेशी ब्रांड की शराब बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों में करता है तस्करी

आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया अजय पाल सिंह तीन राज्यों में शराब की तस्करी करता है। हरियाणा और राजस्थान की 48 पेटी अंग्रेजी शराब के अलावा राजस्थान में बिकने वाली घुंघरू ब्रांड देशी शराब के 10 हजार लेबल शनिवार रात घर से बरामद हुए हैं। पांच हजार ढक्कन एक बोरे में भरे मिले। 

इनके अलावा एपिसोड अंग्रेजी व्हिस्की के एक हजार ढक्कर मिले हैं। इंपीरियल ब्लू, क्रेजी रोमियो, एपीसोड, इंपैक्ट आदि ब्रांड के 2300 ढक्कन, 1200 नकली क्यूआर कोड और एक बोतल सीलिंग मशीन बरामद हुई है। उन्होंने बताया अजय पाल सिंह तोमर घर में ही नकली शराब बनाता था। हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में तस्करी करता है।

चार साल से कर रहा शराब का धंधा

आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया थाना न्यू आगरा में शनिवार रात मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले साल मई 20 19 में अजय पाल सिंह तीन अन्य अभियुक्तों के साथ अवैध तस्करी में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा  मथुरा के कोसीकला थाना, आगरा के ताजगंज थाना, न्यू आगरा थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। अब अजय पाल सिंह शराब माफिया के  विरुद्ध गैंगस्टर में कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें