फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: न नक्शा पास और न एनओसी, फिर भी सील नहीं हुए होटल और हॉस्पिटल

Wed, 12 Oct 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

न नक्शा पास और न एनओसी फिर भी अवैध होटलों में पर्यटक रुक रहे हैं। अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और विकास प्राधिकरण रस्म अदायगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के आर मधुराज हॉस्पिटल और लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड से अफसरों ने सबक नहीं लिया। कमिश्नर के आदेश के बावजूद अवैध होटल और हॉस्पिटल सील नहीं हुए। न नक्शा पास और न एनओसी फिर भी अवैध होटलों में पर्यटक रुक रहे हैं। अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और विकास प्राधिकरण रस्म अदायगी कर रहे हैं।

विज्ञापन


खेरिया मोड़ स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद कमिश्नर अमित गुप्ता ने बेसमेंट में संचालित हॉस्पिटल बंद कराने के आदेश दिए थे, लेकिन सात दिन में स्वास्थ्य विभाग ने सात हॉस्पिटल भी सील नहीं किए। यही हाल, अग्निशमन मानकों को खूंटी पर टांग कर चल रहे होटलों का है। 

कमिश्नर ने दिए थे सीलिंग के निर्देश 

लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड में चार लोगों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर सर्वे में 18 हॉस्पिटल, होटल व बिल्डिंग संवेदनशील मिलीं। एक अक्तूबर को कमिश्नर ने सीलिंग के आदेश दिए, लेकिन 10 दिन बाद चिह्नित होटल में चुनिंदा पर कार्रवाई की रस्म निभाई गई है। ऐसे में एडीए अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एडीए के फील्ड कर्मियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण हो रहे हैं। उधर, अवैध होटलों को लेकर एडीए के अलावा पुलिस ने भी आंख मूंद रखी हैं।  
 
कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि जो चिह्नित किए हैं उन सभी पर कार्रवाई होगी। कई होटल सील भी किए हैं। बिना अग्निशमन मानक व नक्शा पास चल रहे नए भवन भी चिह्नित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक होटल और मोबाइल टावर सील

आगरा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को सिकंदरा स्थित एएस रॉयल (पुराना नाम केएस रॉयल) होटल को सील किया है। होटल में अग्निशमन की एनओसी नहीं थी। मानचित्र स्वीकृत नहीं था। सचिव गरिमा सिंह के अनुसार होटल को सील कर दिया है। 

वहीं, दूसरी तरफ यूपीएसआईडीसी सिकंदरा में बिना एडीए की अनुमति के मोबाइल टावर लगा था, जिसे सील किया गया है। इसके अलावा बिना एनओसी व नक्शा पास सेक्टर 10 आवास विकास संचालित होटल वैष्णवी हेरीटेज इन, गुरुद्वारा गुरू का ताल पर स्थित होटल जोधा द ग्रेट, ताजगंज में होटल ताज इन पर कार्रवाई नहीं की गई है। 

यही हाल, देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल, सिकंदरा स्थित प्रभा हॉस्पिटल, सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल, सेक्टर-एक में स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित कृष्णा हॉस्पिटल और दीवानी चौराहा स्थित लोटस हॉस्पिटल का है। ये सभी होटल व हॉस्पिटल बिना अग्निशमन मानक संचालित हैं। इनके विरुद्ध कमिश्नर ने सीलिंग के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें