फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 36 सिलिंडर व अन्य सामान बरामद

विज्ञापन
बरामद सिलेंडर
विज्ञापन
रुनकता। सिकंदरा के कस्बा रुनकता स्थित एक कालोनी में गैस सिलिंडरों से अवैध तरीके से रिफिलिंग करने का काम चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिलिंडर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मामला रुनकता स्थित सिल्वर स्टेट कॉलोनी का है। कालोनी में धर्मेंद्र सिंह का मकान है। मकान में घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडरों से घटतोली के लिए रिफिलिंग की जा रही थी। सूचना पर रुनकता पुलिस ने मकान पर छापा मारा। छापे में पुलिस को 26 सिलिंडर घरेलू व 10 सिलेंडर व्यवसायिक तथा तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा रिफिलिंग के अन्य सामान बरामद किए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी शैलेंद्र चौहान उर्फ अंशू मौके से फरार हो गया। सिलेंडर सप्लाई करने के लिए प्रयुक्त बाइक को सीज किया गया है। मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें