फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वर्णकार की दुकान से महिला का पर्स चोरी पुलिस से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र स्याहीपुरा के पास स्वर्णकार की दुकान से महिला का पर्स चोरी होने पर महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना नगला सिंधी फिरोजाबाद क्षेत्र के गांव कसौंदी निवासी जूली रविवार दोपहर अपने मायके थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव अर्रूसा जा रही थीं। इसी दौरान वह स्याहीपुरा चौराहे पर रूबी बस से उतरकर एक स्वर्णकार की दुकान पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने टॉक्स सही कराने के लिए स्वर्णकार को दिए और दुकान पर बैठ गईं। इसी बीच उनका पांच वर्षीय पुत्र सड़क की ओर चला गया, जिसे पकड़ने के लिए कसौंदी जूली दुकान से बाहर चली गईं। कुछ देर बाद जब वह बच्चों को लेकर वापस दुकान पर पहुंचीं और अपना पर्स देखा, तो वह गायब मिला। पर्स न मिलने पर उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि पर्स में करीब 1500 रुपये नकद और एक सोने का तिलक रखा हुआ था। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पर्स का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। घटना पर कसौंदी जूली ने थाना बसई अरेला में चोर के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें