फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल के पास ध्वस्त होने थे ये 33 अवैध निर्माण, ध्वस्तीकरण का नोटिस; फिर भी न हुई कार्रवाई

Sat, 18 Jan 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के पास प्रतिबंधित दायरे में 107 अवैध निर्माणों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया जा चुका है। राजकीय उद्यान, स्मार्ट सिटी, एडीए को अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश हैं। 
 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर ताजमहल के पास प्रतिबंधित 500 मीटर दायरे में अवैध निर्माणों की भरमार है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 107 अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के नोटिस जारी कर रखे हैं। इनमें से 33 को ध्वस्त करने के आदेश महानिदेशक कार्यालय से भी आ चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इनमें से 5 सरकारी विभागों के अवैध निर्माण भी हैं।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ब्योरा दिया है कि ताजमहल और ताजगंज में संरक्षित केंद्रीय संरक्षित स्मारकों के पास सरकारी विभागों ने भी अवैध निर्माण किए हैं। इनमें आगरा विकास प्राधिकरण, राजकीय उद्यान विभाग और आगरा स्मार्ट सिटी भी शामिल है। इनके 5 अवैध निर्माण ताजगंज में हैं। इन्हें तोड़ने के आदेश भी दिए गए हैं लेकिन एक पर भी बुलडोजर नहीं चला।

सिकंदरा में सबसे ज्यादा 426 अवैध निर्माण
सिकंदरा सबसर्किल में 426 अवैध निर्माण ध्वस्त करने के नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 148 को ध्वस्त करने के आदेश जारी हो चुके हैं, लेकिन यहां भी एएसआई किसी भी अवैध निर्माण को तोड़ नहीं सका। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि अवैध निर्माणों की सूची एडीए को दी जा चुकी है। उनके स्तर पर कार्रवाई लंबित है।
विज्ञापन


सानिया पैलेस में चल रहा अवैध निर्माण
ताजमहल के पास ताजगंज के चौक कागजियान में सानिया पैलेस होटल मेें अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से की गई। एएसआई की टीम ने यहां काम बंद करने के लिए कहा है लेकिन बंद करने की जगह रात में भी निर्माण तेज कर दिया है। एएसआई की शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें