फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अवैध निर्माण पर नहीं लगाम...होटल में चल रहा था काम, एडीए की टीम ने रुकवाया; मार्केट पर भी लगाई सील

Sat, 01 Mar 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

800 वर्ग मीटर भूमि पर बने मैरिज होम व होटल में बिना मानचित्र अवैध निर्माण करने पर 10 अक्तूबर 2022 को सील किया गया था। इसके बाद सील तोड़कर फिर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
दुकानों पर सील लगाती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता व सुपरवाइजर की मिलीभगत से बोदला-बिचपुरी रोड पर वासन फैक्टरी के सामने सील तोड़कर होटल जेएमएस इन में अवैध निर्माण हो रहा था। व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। शिकायत पर शनिवार को दूसरी बार फिर प्रवर्तन दल ने सील लगाई है।
विज्ञापन


बोदला-बिचपुरी रोड पर वासन फैक्टरी के सामने जय माता दी सेवा सदन नाम से मैरिज होम है। जिसके एक हिस्से में होटल जेएमएस इन संचालित है। अशोक तोमर व राजीव गुप्ता ने इसे बनाया था। अशोक तोमर पर राजीव गुप्ता की हत्या का आरोप है। 800 वर्ग मीटर भूमि पर बने इस मैरिज होम व होटल में बिना मानचित्र अवैध निर्माण करने पर 10 अक्तूबर 2022 को सील किया गया था।

तीन साल में सील तोड़कर फिर मैरिज होम व होटल में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई। उपाध्यक्ष से शिकायत पर शनिवार को क्षेत्रीय अवर अभियंता प्रवर्तन दल के साथ पहुंचे। होटल के बाहर दुकानों, मुख्य द्वार व अन्य हिस्सों को दोबारा सील किया गया। इसके अलावा दूसरी कार्रवाई बेलनगंज, छत्ता वार्ड में मुकेश सिंघल, हवेली बहादुर खां में की गई।
विज्ञापन


यहां 150 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए छह दुकानों की अवैध मार्केट खड़ी हो गई। चोरी-छिपे हुए निर्माण के पीछे एडीए इंजीनियर, सुपरवाइजर व थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। उपाध्यक्ष से शिकायत के बाद शनिवार को सभी छह अवैध दुकानों को एडीए प्रवर्तन दल ने सील किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें