फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साकेत मॉल में ध्वस्त किया जाएगा अवैध निर्माण, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 28 Jan 2020 02:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साकेत मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के गांधी नगर में बने साकेत मॉल में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने जारी कर दिए। मॉल में 297.79 वर्ग मीटर निर्माण अशमनीय माना गया है, जिसके ध्वस्तीकरण आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मॉल निर्माणकर्ता को 30 दिन का समय दिया गया है, जिसमें खुद अवैध निर्माण न हटाने पर एडीए उसे ध्वस्त करेगा और उसे तोड़ने में जो खर्च होगा, उसकी वसूली मॉल संचालक से की जाएगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुधीर गोयल की याचिका पर दिए गए आदेश के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने गांधी नगर में भूखंड संख्या 75-76 पर बने साकेत मॉल पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिया है ध्वस्तीकरण आदेश

संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम ने धारा 27 के तहत अवैध निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इस मॉल के संचालक बृजेश दुबे, देवेंद्र सिंह यादव को यह आदेश दे दिया गया। 

पूर्व में वो तीसरी मंजिल पर किए गए निर्माण का शमन करा चुके थे, लेकिन इसके बाद उच्च न्यायालय में जनहित याचिका संख्या 489/2019 में लॉजिकल एंड तक कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए। उसी के बाद एडीए ने अपनी कार्रवाई शुरू की और मॉल में लगभग 297.79 वर्ग मीटर अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। 

याचिकाकर्ता सुधीर गोयल के मुताबिक मॉल में नियमों का पालन नहीं किया गया। यहां न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही सेट बैक छोड़ा गया। मॉल में पहले भी आग लग चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें