फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कराया निर्माण, 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 25 Jul 2020 07:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन

आगरा में लॉकडाउन के दौरान सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य कर लिया गया। इस मामले में शिकायत मिलने पर तहसील की टीम ने जांच की। मामला सही मिलने पर लेखपाल ने थाना एत्माद्दौला में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कछपुरा में राजकीय आस्थान की सात-आठ बीघा जमीन दो साल पहले बेच दी गई थी। इसकी शिकायत की गई। इस पर जांच कराई गई। मार्च 2018 में लेखपाल ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सरकारी जमीन खरीदकर रहने वाले लोगों को भी किसी तरह का निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए। सरकारी जमीन खाली करने के आदेश किए गए। 


कब्जा करके रहने वालों ने लॉकडाउन में पक्का निर्माण कर लिया। शुक्रवार को तहसील की टीम ने अतिक्रमण कर हुए निर्माण का भौतिक सत्यापन किया। तहसील सदर के लेखपाल प्रताप सिंह ने 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना एत्माद्दौलला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया मुकदमे की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


ये हैं नामजद 

आरोपियों में रामस्वरूप, राजकुमार, संतोष पत्नी विनोद, तुलसी, बच्चू सिंह, भूरे, भूरी पत्नी मांगिया, सोनू, दौलत, गणेश, सतीश, आभा पत्नी संजय, संजय, मुकेश, जयराम, रमेश, सुरेश, भामा को नामजद किया है। कछपुरा स्थित शंभू नगर के आसपास की राजकीय जमीन को बेचने और उस पर अवैध निर्माण के मामले में अब तक 16 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। शुक्रवार को 17वां मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें