फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पूर्व मंत्री से 51 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 25 Jul 2020 06:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पूर्व मंत्री और एमएलसी को बेची थी बैंक में बंधक जमीन, पुलिस कर रही थी आरोपियों की तलाश 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फाउंड्री नगर निवासी पूर्व मंत्री एवं एमएलसी दयाराम प्रजापति से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी के केस में आरोपी दंपती को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उन पर आरोप है कि बैंक में बंधक प्रॉपर्टी पूर्व मंत्री को बेच दी थी। उनके नाम से जमीन का बैनामा भी कर दिया था।

विज्ञापन


दयाराम प्रजापति दो बार एमएलसी और कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने 21 मार्च 2020 को थाना एत्माद्दौला में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। केस में उन्होंने पुराना सरस्वती नगर, बल्केश्वर निवासी हरिनिवास अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रिया अग्रवाल के अलावा राधा चरन और भूप सिंह को नामजद किया था।


थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, दयाराम प्रजापति ने नरायच के संजीव नगर में स्कूल बनाने के लिए हरिनिवास से 733 वर्ग गज का प्लाट खरीदा। प्लाट हरिनिवास और उनकी पत्नी ने बैंक में गिरवी रखा हुआ था। इसके बारे में उन्हें नहीं बताया। बैनामे में भी प्लाट की मूल रजिस्ट्री खोने की बात लिखी। 
विज्ञापन


जब बैंक वाले बंधक संपत्ति कब्जे में लेने पहुंचे तो धोखाधड़ी का पता चला। धोखाधड़ी में वांछित हरिनिवास अग्रवाल और प्रिया अग्रवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में सीओ छत्ता और चौकी प्रभारी रज्जन बाबू पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली में तलब हुए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें