मौके से असलहा बनाने का सामान बरामद हुआ
- फोटो : अमर उजाला
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 11 तैयार और एक अधबने तमंचे सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइन में शनिवार को उदय शंकर सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने दीनबंधु कॉलेज के सामने ख़ारिजा ईंट भट्ठा के पास बनी कोठरी में असलहा फैक्टरी की सूचना मिली। इस पर कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में मरथरा चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह, लिप्टन चौकी प्रभारी विपिन कुमार सहित टीम ने छापा मारा।
मौके से ये सामान हुआ बरामद
मौके से 315 बोर के 11 बने हुए और एक अधबना तमंचा मिला। वहीं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। शस्त्र बनाते देवेंद्र शर्मा निवासी अंबरपुर थाना जलेसर को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पेशेवर अपराधी है। पहले भी शस्त्र फैक्टरी चलाने के कई मामलों में जेल जा चुका है। अलीगढ़ के एक मामले में फरार भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में पुराने तमंचे भी सही किए जाते थे।