फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
टूंडला में अवैध अहलाहे बनाने की फैक्ट्री चलाते गिरफ्तार आरोपी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना पुलिस ने अनवारा के बीहड़ में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में बने, अधबने रायफल, तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

सीओ देवेंद्र कुमार और अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना पुलिस ने बुधवार रात गांव अनवारा के बीहड़ों में पहाड़ी के पास छापा मारा। यहां अवैध असलाह बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। पुलिस ने मौके से मोहन उर्फ पप्पू निवासी घुरकुआं थाना नगला सिंघी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उसके दो साथी वीरभान निवासी निवासी घुरकुआं और नितिन उर्फ नितिना निवासी धीरपुरा थाना नगला सिंघी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी से ये किया बरामद
टूंडला। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन रायफल, सात तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, 11 अधबने तमंचे 12 बोर, तीन खोखा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, एक मैनुअल ड्रिल मशीन, मैनुअल बैंच वाइस, भट्ठी, पंखा और एक बैटरी मय एलईटी प्लेट बरामद की।
पंचायत चुनाव में होती है जमकर बिक्री
टूंडला। पूछताछ में आरोपी मोहन उर्फ पप्पू ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान देसी रायफल और तमंचे की डिमांड आती है। एक तमंचा ढाई हजार से लेकर तीन हजार तक बिक जाता है। इस कारण तमंचे बनाए जा रहे थे।
पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम
टूंडला। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में इंस्पेक्टर केडी शर्मा, एसएसआई रविंद्र सिंह, एसआई पुष्पेंद्र कुमार, अमित त्यागी, आनंद कुमार, संदीप सिंह, एचसीपी जितेंद्र पाल, कांस्टेबल राजेंद्र, कुलदीप, बबलू और विजय कुमार शामिल रहे। एसएसपी अजय कुमार ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषण की है।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें