फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में नगर पालिका की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शिकायत के बाद सिटी डाकघर के पास नगर पालिका की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण ईओ के निर्देश पर पालिका टीम ने तुड़वा दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया तो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के सभासद विश्वनाथ सिंह यादव, देव कुमार, संध्या कुमारी और पूर्व सभासद विनय ने ईओ नगर पालिका को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि सिटी डाकघर के पास नगर पालिका की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार सुबह ईओ के निर्देश पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण ध्वस्त करवा दिया।
विज्ञापन

सभासदों की शिकायत पर जांच कराई गई तो पता चला कि नगर पालिका की जमीन पर ही अवैध निर्माण किया जा रहा था। निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें