फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर प्रदूषण की स्टडी अभी अधूरी, रिपोर्ट के बगैर पेश होगा विजन डॉक्यूमेंट

Tue, 02 Oct 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए आईआईटी कानपुर द्वारा की जा रही स्टडी अभी अधूरी है। अभी तक गर्मी में ताज को नुकसान पहुंचाने वाले वायु में मौजूद तत्वों का कलेक्शन करके लैब को भेजा गया है। सुप्रीम कोर्ट में विजन डाक्यूमेंट 18 नवंबर को पेश किया जाना है। 
विज्ञापन


वहीं आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव केसी जैन का कहना है कि जब ताजमहल की वायु प्रदूषण संबंधी स्टडी पूरी ही नहीं हो सकी है तो ऐसे में विजन प्लान कैसे दाखिल हो सकता है। 

फाउंडेशन के सचिव ने एक आरटीआई के माध्यम से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ताजमहल पर आईआईटी कानपुर द्वारा की जा रही वायु प्रदूषण की स्टडी की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं आई स्टडी रिपोर्ट

इसके जवाब में बोर्ड से भेजी गई सूचना में बताया गया है कि आईआईटी ने अभी गरमी के सीजन में ताज पर वायु प्रदूषण के लिए कौन-कौन से तत्व जिम्मेदार हैं, इनके अध्ययन के लिए नमूने एकत्रित करके लैब को भेजे गए हैं। अभी इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। 

इसके बाद सर्दी के मौसम में ताज को हवा में मौजूद कौन से कण नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसके अध्ययन के लिए नमूने एकत्र किए जाने हैं। जैन का कहना है कि जबकि विजन डाक्यूमेंट की तारीख सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर लगी है। 

आगरा के उद्योगों को प्रदूषण का जिम्मेदार मानने वाले कैसा विजन प्लान प्रस्तुत करना चाहते हैं? जब तक यह तय नहीं हो जाए कि ताज को प्रदूषण के कौन से कारक प्रभावित कर रहे हैं। इनमें इंडस्ट्री, सड़कों पर होने वाले निर्माण कार्य समेत अन्य कौन कारक जिम्मेदार हैं, इसकी रिपोर्ट के बगैर कैसे संभव हो सकेगा? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें