इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) की सिल्वर जुबली शनिवार को सूर्य नगर स्थित शाखा में यादगार तरीके से मनाई गई। केक काटने के साथ स्टूडेंट ने जमकर मस्ती की। डांस में धमाल मचाया और कई गेम्स में हिस्सा लिया।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर विनीत बवानियां और संदीप सिंह ने सभी फैकल्टी के साथ मिलकर केक काटा। फैकल्टी और मॉडल्स ने सिल्वर जुबली का पोस्टर लांच किया। इसके बाद तंबोला, डमशिराज, पासिंग इन द पार्सल आदि गेम्स में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डायरेक्टर ने बताया कि आगरा सेंटर को पिछले वर्षों में बेस्ट सेंटर अवार्ड, बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड, बेस्ट अकादमिक अवार्ड, बेस्ट रेंज अवार्ड मिल चुका है। इस वर्ष आईआईएफटी में इवेंट मैनेजमेंट, मॉडलिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के कोर्स शुरू किए गए हैं। साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के बाद अंत में मेगा फैशन शो होगा। इस दौरान सारिका सिंह, यशोदा शर्मा, मेघा महाजन, श्रुति सिंह, रेणुका सेठी, रमिता जैन ने व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर आकांक्षा जैन और तनु शर्मा रहीं।