फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी सरकार को महंगी पड़ेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की शुक्रवार को विकासखंड जागीर के गंाव सगामई में बैठक हुई। यूनियन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने कहा किसानों की अनदेखी भाजपा सरकार को महंगी पड़ेगी। भाजपा की सरकार बनवाने वाला किसान ही भाजपा को विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ता से हटाएगा।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की जायज मांगें केंद्र सरकार पूरी नहीं कर रही है। एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने में सरकार की कोई दिलचस्पी नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी रवैया अपनाकर पूंजीपतियों के हितों वाले कानून और योजनाएं बना रही है।
केंद्र सरकार को एमएसपी पर कानून बनाकर किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। गेहूं खरीद के दौरान किसानों के शोषण, उत्पीड़न के साथ ही जिले भर में गेहूं खरीद में हुई धांधली की जांच होनी चाहिए। किसान भाजपा के शासन से तंग आ चुके हैं। राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, रामवीर सिंह, प्रेम सिंह, दलवीर सिंह, महीपाल सिंह, उजागर लाल, प्रकाशचंद्र, महेंद्र सिंह, राजवीर शाक्य, मनोज शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें