फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी आगरा रेंज ने देखी भोगांव और बेवर थाने की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
बेवर थाने का निरीक्षण करते आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव/भोगांव। आईजी आगरा रेंज ए सतीश गणेश बृहस्पतिवार की सुबह जिले में दो दिवसीय निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसपी अजय कुमार पंाडेय, एएसपी मधुवन कुमार, सभी सीओज के साथ ट्राजिस्ट हॉस्टल में कुछ देर वार्ता की। इसके बाद एसपी के साथ बेवर थाने पहुंचे। वहां मालखाना, शस्त्रागार, प्रशासनिक भवन, मैस, आरक्षी बैरक आदि का हाल देखा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के साथ ही रिपोर्ट भेजने को कहा गया। इसके बाद आई भोगांव थाने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार आदि का निरीक्षण करने के साथ ही अपराध रजिस्टर देखा। दर्ज मामलों व उसमें की गई कार्रवाई की समीक्षा की। आईजी ने मैस का हाल देखा। वहां बनने वाले भोजन की गुणवत्ता भी जांची। शाम के समय आईजी ने पुलिस लाइन पहुंच कर पुलिस बैरक, शस्त्रागार, निर्माणाधीन पुलिस भवन, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया।
गुलेल के बारे में चौकीदारों को दी जानकारी
आईजी ने चौकीदार होरीलाल, महाराज सिह, लालमन, रामसेवक, श्याम प्रकाश पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एक चौकीदार के हाथ में गुलेल लेकर उन्होंने चौकीदारों से कहा कि मजबूत पकड़ और लक्ष्य पर सटीक निगाह होनी चाहिए। आपका निशाना कभी नहीं चूकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें