फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः आयकर कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, ये हैं प्रमुख मांगें

Thu, 15 Oct 2020 04:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर रहे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर कर्मचारी गुरुवार को भूख हड़ताल पर रहे। आगरा में संजय प्लेस स्थित आयकर भवन के पास कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। बता दें कि आयकर कर्मचारी महासंघ रीजनल यूनिट द्वारा केंद्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली और आयकर कर्मचारी महासंघ सर्किल बाडी कानपुर के आह्वान पर भूख हड़ताल की गई। इस हड़ताल में आयकर कर्मचारी महासंघ रीजनल यूनिट के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शामिल रहे। 
विज्ञापन


आयकर कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कैडर रिव्यू एवं रिस्ट्रक्चरिंग 2018 से संबंधित मांगें, आयकर अधिकारी एवं अन्य ग्रुप सी कैडरों में विभागीय पदोन्नति, आयकर निरीक्षक एवं आयकर अधिकारी के वेतनमान में विसंगतियां, रिक्त पदों को भरने के लिए (लंबित) भर्ती नियम का नोटिफिकेशन, निरीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लैपटॉप, दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण, आउटसोर्सिंग को रोकना एवं दयामूलक आधार पर इंटर चार्ज ट्रांसफर आदि हैं। 

हड़ताल में आयकर कर्मचारी महासंघ रीजनल यूनिट आगरा के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव संतोष केसरी, वित्त सचिव रवीन्द्र सिंह एवं ब्रजेश गौतम, संतप्रकाश, सुरेश मौर्या, दिलीप गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें