मैनपुरी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को आईजी आगरा जोन मैनपुरी पहुंचे। शाम को पुलिस लाइन में अधीनस्थों के साथ बैठक करनिर्देश दिए। आईजी आज पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे।
सोमवार को आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ट्रांजिस्ट हॉस्टल पहुंचे। वहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी कमलेश दीक्षित के साथ वार्ता हुई। इसके बाद आईजी पुलिस लाइन पहुंचे, वहां सभागार में सभी सीओ, प्रभारी/थानाध्यक्ष के साथ बैठक की। इसमें आगामी त्योहार आदि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है, सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष शिव मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं करें। अगस्त माह में रक्षा बंधन, जन्माष्टमी आदि आयोजन है। इनकी तैयारियों को लेकर भी सभी तैयार रहें। एएसपी मधुवन कुमार, सीओ लाइन संतोष सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।