फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ए सतीश गणेश ने स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाया गणित, दिए सफलता के मंत्र

Tue, 27 Aug 2019 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ाते आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा रेंज के आईजी ए सतीश गणेश सोमवार को स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आए। उन्होंने पुलिस मॉडर्न स्कूल में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को गणित पढ़ाया। आईजी ने बड़े ही रोचक अंदाज में विद्यार्थियों को पाइथागोरस की प्रेमस समझाई। 
विज्ञापन


आईजी ए सतीश गणेश बैगर किसी को बताए के स्कूल पहुंचे थे। वहां क्लासरूम में पीछे बैठ गए। टीचर ने उन्हें पहचान लिया। उसके बाद आईजी बच्चों से सवाल करने लगे। उनसे गणित के सवाल पूछे। इसके बाद खुद ही विद्यार्थियों को पढ़ाने लगे। 

आईजी ए ने विद्यार्थियों को पाइथागोरस की प्रमेय पढ़ाई। बच्चों ने इसके बारे में सवाल किए। आईजी ने इसका महत्व बताया। यह भी समझाया कि इस प्रमेय से संबंधित सवालों को कैसे हल किया जाता है। आईजी ने करीब 35 मिनट की क्लास ली।
विज्ञापन


इस दौरान आईजी ने बच्चों को सफलता का मंत्र दिया। कहा कि जिंदगी में कामयाबी पाना है तो मन लगाकर पढ़ना पड़ेगा। कोई काम मुश्किल नहीं होता। जरूरी नहीं हर समय पढ़ाई करें। पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करें। दिमाग में कुछ और नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें