फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के कड़े तेवर, कहा- हेलो गैंग के सदस्य टारगेट पर, सुधर जाएं नहीं तो...

Wed, 18 Sep 2019 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैतपुर के मुकुंदपुरा, दड़हेता, खेड़ा राठौर, खोहरी, भगतनपुरा गांव के करीब 80 युवक साइबर अपराध से जुड़े हुए हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पुलिस ने पिछले दिनों दो गैंग पकड़कर जेल भेजे थे। बाकी गैंग पर लगाम लगाने के लिए आईजी ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार ने गांव मुकुंदपुरा में गांव के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, ऐसे खुला शातिरों का राज

लोगों से कहा कि साइबर अपराध से जुड़े युवकों को सुधारा जाए। पुलिस ने उन्हें चिह्नित कर लिया है। पुलिस जेल भेजने के साथ ही संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी करेगी। चंबल के पास के गांव में युवक लोगों को फोन करके नौकरी और लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठग रहे हैं।
विज्ञापन


इस गैंग को लोग हैलो गैंग के नाम से जानते हैं। आईजी की साइबर क्राइम सेल ने जांच में गांवों को चिह्नित किया है। इनमें कई युवकों के परिवार की महिलाएं भी शामिल हैं। कई परिवार हाल में ही मालामाल हुए हैं। इन पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

आईजी ए सतीश गणेश मंगलवार को डौकी स्थित एसपी पूर्वी के नए कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां से तहसील दिवस  बाह गए और मुकुंदपुरा गांव पहुंचे।

इस दौरान एसएसपी बबलू कुमार और रेंज साइबर सेल की टीम भी मौजूद रही। प्राथमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में गांव के प्रबुद्ध लोग भी मौजूद थे। आईजी ने कहा कि गैंग के सदस्य पुलिस के टारगेट पर हैं। इन पर कार्रवाई की जा रही है।

अगर, इनमें सुधार नहीं होगा तो जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति भी जब्त होगी। गांव के लोगों को साइबर अपराध के बारे में बताया गया। ऐसे लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए कहा गया।

आईजी ने बाह क्षेत्र के थानों के प्रभारियों से भी कहा कि साइबर अपराध से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर, वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
                
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें