फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेल को बनाना है कॅरिअर तो विवि में हैं कई अवसर

विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा। खेल, फिटनेस, योग और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में कई बेहतरीन अवसर है। प्रवेश शुरू हो गए हैं। छात्र समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड), बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस), मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (एमपीईएस), एमए योग तथा पीजी डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रम संचालित हैं, जिनके माध्यम से छात्र शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, फिटनेस विशेषज्ञ, योग प्रशिक्षक और खेल प्रबंधक क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि शिक्षा और खेल दोनों विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समान रूप से आवश्यक हैं। विभाग न केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर रहा है बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली का भी विकास कर रहा है। निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि विभाग में स्मार्ट क्लासरूम, फिजिकल परफॉर्मेंस लैब, आधुनिक जिम्नेजियम, मल्टीपरपज हॉल और विभिन्न खेलों के लिए आधारभूत सुविधाएं मौजूद हैं। विभाग में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट खेल की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

एनटीसी में किया आवेदन

डॉ. अखिलेश ने बताया कि नेशनल टीचिंग काउंसिल (एनटीसी) में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ एमपीएड और डीपीएड के लिए आवेदन कर दिया गया है। वहां से स्वीकृत होने पर पाठ्यक्रम संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


• बीपीएड – 100 सीट

• बीपीईएस – 60 सीट

• एमपीईएस – 30 सीट

• एमए योग– 30 सीट

• पीजी डिप्लोमा इन योग – 30 सीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें