फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुसीबत में फंस जाएं तो समझदारी दिखाएं, 112 पर करें कॉल

विज्ञापन
महिला थाने का भ्रमण
विज्ञापन
आगरा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत होली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं को पुलिस के हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साइबर अपराध से बचने, पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष संगीता सोलंकी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना भारी पड़ सकता है। साइबर अपराधी पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। किसी अपराध में फंसने का डर दिखाकर रुपयों की मांग करते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर अनजान दोस्त न बनाएं। अगर कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करे तो बात नहीं करें। अगर किसी तरह की साइबर ठगी हो जाती है तो साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करें। इस पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं अकेले में जाते समय कोई पीछा करे तो तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें। मुसीबत में फंसने पर समझदारी से काम लें। आपके पास मोबाइल फोन नहीं है तो शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगें। घर आने-जाने के लिए सुनसान रास्ते से निकलने से बचें। रात के समय घर जाने में समस्या हो तो पुलिस को बुला लें। पुलिस आपको सुरक्षित छोड़कर आएगी। थानाध्यक्ष ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

-

इनकी रही उपस्थिति
महिला थाने में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक रेखा मिश्रा, रेखा रानी, आरक्षी काजल कटियार, स्कूल के शिक्षक नवीन शर्मा, शिक्षिकाएं गुंजन राठौर, श्वेता उप्रेती, सरला शर्मा और प्रियंका अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें