गर्मियों में चढ़ता पारा और सूखते होंठ ऐसे में अगर घर से बाहर हों तो ये खु़द को ठंडा रखने के लिए सभी ये उपाये करते हैं। लेकिन ज़रा सी लापरवाही सेहत के लिये कितना नुकसानदायक हो सकती है आप सोच भी नहीं सकते हैं।
हम बात करे रहे हैं कोल्डड्रिंक्स की। बढ़ती गर्मी के साथ इनकी डिमांड भी बड़ जाती है। होटल/ रेस्टोरेंट में पहुंचे या किसी के घर, सबसे पहले कोल्डड्रिंक ही सामने आती है।
लेकिन क्या आप इसे पीने से पहले इसकी एक्सपाईरी डेट देखते हैँ, यदी नहीं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत की हानिकारक हो सकता है। आप शायद जानते न हों लेकिन ये एक्पायर्ड कोल्डड्रिंकस आपको होटलों, दुकानों और रेस्टोरेंट्स में खूब धड्ल्ले से परोसी जा रही है। इसलिए सावधान हो जाइए कहीं आपकी कोल्डड्रिंक एक्सपायर्ड तो नहीं है।
गर्मी में कोल्डड्रिंक्स की बढ़ती मांग के साथ ही आपकी सेहत के खिलाफ इन मुनाफा खोृरों का षडयंत्र भी शुरू हो जाता है। मांग की पूर्ती के लिए दुकानदारों की धांधली को देखते हुए एफएसडीए ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की अभी तक की छापे-मारी में दुकानदारों की ये कारस्तानी सामने आई है।
एफएसडीए ने बीते दो महीने में 13 प्रतिष्ठानों पर एक्सपायरी डेट कोल्डड्रिंक और पैक्ड जूस पकड़े हैं। रेस्टोरेंट और होटलों में भी ये खेल पकड़ा है। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि होटल-रेस्टोरेंट में ये खेल खूब चल रहा। ऐसे में कप में खुली कोल्डड्रिंक-जूस लेने से बचें और बोतल पर डेट चेक कर के ही खरीदें। और यदी कहीं इस प्रकार की धांधली पाई जाए तो तुरंत विभाग को सूचित करें।