फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गलत जानकारी दी या कर्मी से की अभद्रता तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जनगणना को रफ्तार देने के लिए बुधवार को मंटोला क्षेत्र में घर-घर सर्वे और जागरूकता अभियान चला। छत्ता जोन में लोगों को जनगणना का महत्व समझाया और प्रगणकों को सही व पूर्ण जानकारी देने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी कि जनगणना कर्मियों से अभद्रता करने या गलत जानकारी देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छत्ता जोन की प्रभारी जनगणना अधिकारी नीलम तिवारी ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के बंटवारे और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए जब भी प्रगणक आपके द्वार पर आएं, तो उनका पूरा सहयोग करें और परिवार से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। टीम ने लोगों को बताया कि जनगणना में गलत सूचना देना या जानकारी छिपाना कानूनन अपराध है। यदि किसी ने ड्यूटी पर तैनात जनगणना कर्मी (प्रगणक) के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार किया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घर-घर सर्वे को सफल बनाने के लिए शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा कार्यकर्त्री और नगर निगम के कर्मचारी संयुक्त रूप से क्षेत्र में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें