फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर सक्रिय होती पुलिस तो शायद बच जाती मेरे पति की जान

विज्ञापन
कासगंज के कल्यानपुर गांव में हत्या का शिकार ग्रामीण का शव पहुंचने के बाद एकत्रित महिलाएं - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गांव कल्याणपुर में ग्रामीण की हत्या के बाद जहां एक ओर क्षेत्र में सनसनी फैली है वहीं मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी ने सीओ सिटी को पुलिस पर लगे आरोपों की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर में हुए जमीनी विवाद में रामविलास की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने लापरवाही दिखाई। उपचार को ले जाते हुए रामविलास की सांसे थम गईं। मृतक की पत्नी राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
उनका आरोप था कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने नामजदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो शायद आरोपी उनके पति की जान लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। मृतक की पत्नी ने पुलिस अफसरों के सामने भी यह आरोप लगाए। कहा कि दो माह पहले भी पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन

पिछले महीने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। मामले में एसपी मनोज सोनकर ने पुलिस पर लगे आरोपों की जांच सीओ सिटी आरके तिवारी को सौंप दी है।
खुशी का मौहाल, चीखपुकार में बदला
11 मार्च को रामविलास के बेटे की शादी हुई थी इससे घर में खुशी का माहौल था। शनिवार को पुत्रवधू की विदाई की तैयारी थी। परिवार के लोग खुशी-खुशी तैयारियों में जुटे थे लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई और फिर खुशियां चीखों में बदल गईं।
वर्जन-
- पुलिस पर लापरवाही का जो आरोप लगा है। उसकी जांच शुरू कर दी गई है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी जाएगी। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें