फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कटा कनेक्शन चलता मिला तो जेई होंगे निलंबित

Sun, 10 Mar 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटा कनेक्शन चलता मिला तो जेई होंगे निलंबित
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैनों की सेवा होगी समाप्त

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बकाया बिल जमा कराने और बिजली चोरी रोकने के लिए रविवार को अधीक्षण अभियंता रवी प्रताप ने पावर हाउस स्थित कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि बकाये पर कटा कनेक्शन चलता मिला तो जेई निलंबित होंगे। खराब प्रदर्शन वाले लाइनमैनों की सेवा समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी बकायेदार का कनेक्शन चलता नही मिले। 50 हजार रुपये से ऊपर के सभी घरेलू बकायेदारों के मीटर उखाड़ लें। आटाचक्की, नलकूप, स्कूल, मील के बकायेदारों के ट्रांसफार्मर उतारे जाएं। शत प्रतिशत बकाए वाले गांव की बिजली आपूर्ति बंद की जाए। एसडीओ और जेई स्वयं पूर्व में बकाए पर कटे कनेक्शनों की चेकिंग करें। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों की सेवा समाप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस और पीएसी की मदद ली जाए। लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई सहित संविदाकर्मी तक सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, कुंवर शर्मा, दीपक मिश्रा, एसडीओ पदम गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें