फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की मांग नहीं हुई पूरी तो घर से निकाला

Sun, 05 Nov 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की मांग नहीं हुई पूरी तो घर से निकाला
विज्ञापन

-विवाहिता ने ससुरालीजन के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने से गुस्साए ससुरालीजन ने विवाहिता को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। मायके आने के बाद थाने पहुंची पीड़िता ने किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बोझा शमशेर गंज निवासी उर्मिला देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्री अंजू की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव निहालपुर निवासी रजनीश यादव के साथ की है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति रजनीश, ससुर जयवीर, सास रत्नेश कुमारी ने पुत्री को परेशान करना शुरू कर दिया। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए मारते पीटते हैं। जब कार की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दो नवंबर को सभी ने पुत्री को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पंचायत के दौरान वृद्ध नाना की भी पिटाई की गई। पुत्री को भी ससुरालीजन ने पीटा। किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें