फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीजे संचालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे संचालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना पुलिस ने डीजे संचालक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। थाना पुलिस हत्याकांड में शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला कछुआ निवासी सनी सिंह थाना क्षेत्र में हन्नूखेड़ा के पास डीजे की दुकान करता था। 31 अक्तूबर को उसका शव गांव बगिया के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया था कि नगला कुआ निवासी रमेश सिंह के यहां भाई रह रहा था। रमेश सिंह उसकी पत्नी सावित्री देवी, आशीष और लालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। रविवार को एक सूचना पर पुलिस ने वांछित रमेश सिंह और सावित्री देवी को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। थाना पुलिस अब हत्याकांड में नामजद आशीष और लालू की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें