फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफलता पानी है तो नशे से बना लें दूरी

Tue, 26 Nov 2024 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सफलता पानी है तो नशे से बना लें दूरी
विज्ञापन

- मिशन शक्ति के तहत नशा मुक्त अभियान की कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अगर सफलता पानी है तो नशे से हमेशा दूर रहें। ऐसे लोगों की संगत भी न करें जो इस नशे के जाल में फंसे हैं। मंगलवार को यह बातें अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत आयोजित नशा मुक्ति अभियान की कार्यशाला के दौरान कहीं। शहर के भांवत रोड एक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने छात्रों से कहा कि नशा हमेशा से ही सर्वनाश का मूल रहा है। चाहे वह कोई बड़ी शख्सियत रही हो या फिर कोई आम आदमी। नशा लोगों के स्वास्थ्य को तो बर्बाद करता है। इस दौरान बाहर से आए जादूगर दिनेश कौशल ने जादूगरी के जरिए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में युवाओं को जागरूक किया। छात्रों ने भी अधिकारी से अपने सवाल पूछे जिनका अधिकारी ने जवाब दिया। छात्रों को शपथ दिलाई की वह लोग भविष्य में कभी भी किसी भी परिस्थिति में नशे का सहारा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें