फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सरकार बनी तो बाह को जिला बनाएंगे: माता प्रसाद पांडेय

Mon, 04 May 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जैतपुर में भगवान परशुराम जयंती: प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का हुआ जो
विज्ञापन
बाह। जैतपुर में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान 2047 तक बीजेपी की सरकार रहेगी, पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बताओ वो जीते हैं कोई चुनाव, सरकार रहे या न रहे, चुनाव हार गए, शर्म आनी चाहिए। मैदान में हार गए और मंत्री बन गए।
विज्ञापन


जैतपुर में माता प्रसाद पांडेय का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनी तो बाह को जिला बनाएंगे। जिससे जिला मुख्यालय से दूरस्थ तहसील विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेगी। हाल में सांसद राजकुमार चाहर ने संसद में बाह को जिला बनाए जाने की मांग उठाई। सोशल मीडिया पर भी बाह को जिला बनाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, राजेश यादव, घनश्याम भारतीय, आलोक यादव, केके यादव, पूर्व प्रधान राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें