फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: एसडीएम को जेसीबी से कुचलने की धमकी, ऑडियो हुआ वायरल; फिर भी अधिकारी को नहीं मिला पुलिस बल

Thu, 23 May 2024 03:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मिट्टी खनन के मामले में सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस बल की मांग की, लेकिन पुलिसकर्मियों की कमी का हवाला दे दिया गया।
विज्ञापन
एडीएम रामजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी में मिट्टी खनन के विरुद्ध अभियान चलाने से जेसीबी संचालकों रोष में हैं। बुधवार को दो युवकों का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक जेसीबी संचालक एसडीएम को आने पर उनकी गाड़ी को जेसीबी से कुचलकर वापस न जाने देने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम प्रसून कश्यप ने मिट्टी खनन करने पर बड़ा अभियान चला रखा है। एक सप्ताह पूर्व उन्होंने पलौड़ी में अवैध खनन कर रहे दो डंपर व एक ट्रैक्टर को पकड़कर भारी जुर्माने की कार्रवाई कराई थी। खनन करने वाले रात में तहसील के आसपास एसडीएम की रेकी कर रहे हैं। ताकि उनकी लोकेशन पता चलती रहे।

विज्ञापन



बुधवार को सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति एसडीएम के आने पर गाड़ी सहित कुचलने की बात कह रहा है। उसने अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए एसडीएम के आने पर जिंदा वापस न जाने देने की धमकी दी है। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल ऑडियो में धमकी देने वाला समान क्षेत्र का एक जेसीबी संचालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम को नहीं मिला पुलिस बल
वायरल ऑडियो की जानकारी करने पर एसडीएम प्रसून कश्यप ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर पलौड़ी में छापा मारा था। खनन कर रहे काफी लोगों की मौजूदगी की आशंका होने पर किशनी थानाध्यक्ष से पुलिस बल मंगवाया। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल की कमी का हवाला देकर एक कांस्टेबल व एक होमगार्ड को मौके पर भेजा। उन्होंने रात में ही एएसपी को सूचना दी व वायरलेस से कंट्रोल रूम से पुलिस बल की मांग की। किशनी, कुसमरा व बेवर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। खनन कर रहे वाहन थाने पर लाये जा सके। शिकायत पत्र लिखकर डीएम से की है। खनन विभाग के अधिकारी भी मौके पर आने से कतराते हैं। डीएम से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मांग करेंगे। वायरल ऑडियो की जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें