फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इश्क में रोड़ा बने घरवाले तो प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, पहुंचे यमुना नदी के पुल; लगा दी छलांग

Tue, 05 Mar 2024 11:48 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घरवाले इश्क में रोड़ा बने तो प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठाया। वह यमुना नदी के पुल पर पहुंचे और छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचा लिया। 
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार दोपहर को पुल से प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि किनारे पर युवक मौजूद थे। वो तैरना जानते थे। युवक-युवती को देखकर युवक पानी में कूद गए। प्रेमी युगल को बचाकर बाहर निकालकर ले आए। पुलिस ने पहुंचकर दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। पूछताछ में पता चला कि परिवालों के शादी के लिए राजी नहीं होने से आत्महत्या करना चाहते थे।
विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाश घाट की है। युवक-युवती शाहदरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा है। इस बात की जानकारी घरवालों को हो गई। इस पर बंदिश लगा दी। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर, घरवालों के राजी नहीं होने से परेशान थे। सोमवार की सुबह दोनों घर से निकले। सबसे पहले झरना नाला पहुंचे। यहां ग्रामीण मौजूद थे।

आसपास मौजूद लोगों ने बचाया

ग्रामीणों ने दोनों को भगा दिया। इस पर युवक-युवती कैलाश घाट पहुंच गए। बल्देव जाने वाले मार्ग पर यमुना के पुल से छलांग लगा दी। यह देखकर घाट पर मौजूद तैराक युवक उनको बचाने के लिए यमुना में कूद गए। कुछ ही देर में दोनों को बाहर निकाल लाए। इससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

घरवालों के सुपुर्द किया गया

थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि मामले में युवक और युवती के परिजन को बुलाया गया। उन्हें समझाया गया कि बच्चों से बैठकर बात करें। इस पर परिजन युवक और युवती को साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें