फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दुकान के बगल में टॉयलेट करने को लेकर घमासान, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; बरसाईं सरिया

Tue, 05 Mar 2024 11:31 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दुकान के बगल में टॉयलेट करने को लेकर घमासान हो गया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर सरिया बरसाईं। 
विज्ञापन
दुकान के बगल में टॉयलेट करने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम खुले में टॉयलेट करने पर विवाद खड़ा हो गया। पहले एक दुकानदार को दूसरी दुकान के संचालक और कर्मचारी ने पीटा। बाद में पिटने वाले दुकानदार ने लोगों को बुला लिया। उन्होंने मारपीट करने वालों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाने शुरू कर दिए। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह थोड़ी ही देर में वायरल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के संजय प्लेस स्थित जीजी नर्सिंग होम के पास की है। यहां बृजकृपाल ने दुकान खोल रखी है। शाम को वह दुकान पर कर्मचारी जीशान के साथ बैठे थे। पुराने दुकानदार अभिनव जैन टॉयलेट के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि वह बृजकृपाल की दुकान के पास खाली जगह में टाॅयलेट कर रहे थे। यह देखकर जीशान ने मना किया। मगर, अभिनव का कहना था कि क्षेत्र में यही खाली जगह है। सालों से सभी दुकानदार आते हैं। इस पर बृजकृपाल ने दुर्गंध आने का हवाला देते हुए कहीं और टॉयलेट के लिए कहा। मगर, बात नहीं बनी।

जमकर बरसाये लाठी-डंडे और सरिया

इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। जीशान ने अभिनव के चांटा मार दिया। उन्होंने अपनी दुकान से परिवार के लोगों को बुला लिया। वह लाठी-डंडे और सरिया लेकर आए। जीशान और बृजकृपाल पर जमकर डंडे बरसाए। जमीन पर गिराकर पीटा। इस दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया। भीड़ लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।

दोनों पक्षों में समझौता हो गया

थाने पहुंचने पर बड़ी संख्या में दुकानदार आ गए। इस पर दोनों पक्षों ने बात की। एक-दूसरे ने अपनी गलती मानी। इसके बाद समझौता कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान के आगे टॉयलेट करने पर मारपीट हुई थी। मामले में समझौता हो गया। दोनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें