मैनपुरी। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने मंगलवार को नगर पालिका के सभागार में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक की। बैठक में चेयरमैन ने निर्देश दिए कि सफाई नायक सुनिश्चित करें कि शहर में कहीं भी गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शहर में गंदगी मिलती है तो सफाई नायकों को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन ने कहा कि बदलते मौसम मे बीमारियां बढ़ चली हैं ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शहर से निकलने वाले कूड़े का समय से उठान कराया जाए। सुबह होने वाली सफाई का निरीक्षण सफाई नायक मौके पर पहुंचकर करें। ईओ बुद्धि प्रकाश ने कहा कि यदि शहर में कहीं भी सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण बीमारियां फैलती हैं तो इसके लिए सफाई नायक के साथ ही सफाई निरीक्षक भी जिम्मेदार माने जाएंगे। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, राजनरायण सिंह चौहान, वरुण मिश्रा, सफाई निरीक्षक शिशुपाल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।