फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौ माह से नहीं लिया सिलिंडर तो ई-केवाईसी के बाद ही होगी बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के नियम शनिवार से और सख्त कर दिए गए। जिन उपभोक्ताओं ने पिछले नौ महीने से गैस सिलिंडर रिफिल नहीं कराया है, उन्हें अब बिना ई-केवाईसी कराए सिलिंडर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में दो लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है। करीब 40 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हैं। मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण इन उपभोक्ताओं को बुकिंग और सब्सिडी संबंधी जानकारी मिलने में समस्या आ रही है। जिले में 20 हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने गैस चूल्हे की रबर ट्यूब (सुरक्षा पाइप) नहीं बदली है। विभागीय मानकों के अनुसार पुरानी ट्यूब का इस्तेमाल खतरनाक है। सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले इन ग्राहकों की गैस बुकिंग भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है।
-

ऐसे बहाल होगी गैस बुकिंग की सुविधा

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन, आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की सप्लाई बाधित है, उन्हें संबंधित एजेंसी पर जाकर आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) कराना होगा। इसके साथ ही मोबाइल नंबर अपडेट कराने और एक्सपायर्ड रबर ट्यूब को बदलने के बाद ही उनके सिलिंडर की बुकिंग दोबारा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

-
पारदर्शिता के लिए की गई व्यवस्था

पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से सिलिंडर रिफिल नहीं कराया है या रबर ट्यूब नहीं बदली है, उनकी बुकिंग रोकी गई है। औपचारिकताएं पूरी करते ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। - आनंद कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें