फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खाते से लिंक नहीं है आधार तो रुक जाएगी विधवा पेंशन, जिला प्रोबेशन कार्यालय का चक्कर लगा रहीं महिलाएं

Wed, 08 Jun 2022 06:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

30 जून तक जिनका खाता आधार से लिंक नहीं होगा, उनकी पेंशन खाते में नहीं जा पाएगी। इसलिए महिलाएं कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोवेशन कार्यालय में पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन कार्यालय में बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में बुधवार को खाते से आधार लिंक कराने के लिए सैकड़ों विधवा पेंशन पाने वाली महिलाएं दिनभर फर्श पर बैठी रहीं। तकनीकी दिक्कत की वजह से उनका दिन में दो बजे तक खाता आधार से लिंक नहीं हो सका। ऐसे में इंतजार के बाद अधिकतर महिलाएं तो चली गईं। हालांकि बाद में तकरीबन 300 का खाता आधार से लिंक कराया जा सका। 

विज्ञापन


जिले में तकरीबन 63 हजार से अधिक महिलाओं को विधवा पेंशन मिलती है। इसमें 30 हजार महिलाओं का खाता आधार से लिंक नहीं है। 30 जून तक जिनका खाता आधार से लिंक नहीं होगा, उनकी पेंशन खाते में नहीं जा पाएगी। ऐसे में पेंशन न रुके, इसलिए सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोवेशन कार्यालय में पहुंच गई। यहां नेटवर्किंग में तकनीकी दिक्कत आने की वजह से कुछ देर बाद समस्या पैदा हो गई। 

तीन दिन से लगा रहीं चक्कर 

भूखी-प्यासी महिलाएं वहां से नहीं उठीं। कार्यालय के सामने फर्श पर दोपहर बाद तक बैठी रहीं। लोहामंडी निवासी लीलावती ने बताया कि छह माह से उसकी पेंशन नहीं मिल सकी है। ऐसे में वह आधार बैंक खाते से लिंक कराने के लिए दो-तीन दिन से दौड़ रही है। बसंत दरवाजा निवासी संतोष एवं मनोरमा ने बताया कि सुबह नौ बजे से वह इंतजार में बैठी हुई है। 

काउंसलर सुकृति ने काफी मशक्कत के बाद तकनीकी दिक्कत दूर कराकर किसी तरह तकरीबन 300  पेंशन पाने वाली महिलाओं के खाते बैंक खाता से लिंक कराया। जिला प्रोवेशन अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि थोड़ी दिक्कत तकनीकी खराबी की वजह से जरूर आई थी, लेकिन बाद में ठीक कराकर आधार खाते से लिंक कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें