फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में पुलिस को चाहिए पहचान पत्र, बिना प्रमाण के सड़कों पर घूमे तो थाने में कटेगी रात

Fri, 03 Jan 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज की सड़कों पर यदि आप रात में गुजर रहे हैं तो अपने साथ पहचान के लिए कोई ठोस प्रमाण रखें। नहीं तो आपको थाने में रात बितानी होगी। पुलिस रात को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा अन्य स्थानों पर राहगीरों के पहचान पत्रों पर जांच करेगी। संदिग्धों पर निगरानी करने के लिए सीओ सिटी ने यह स्कीम लागू कर दी है।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में वारदातें बढ़ जाती हैं। रात में अपराधी वारदातों को अंजाम देते हैं। अब अपराधों को रोकने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सीओ सिटी आरके तिवारी ने नई योजना तैयार की है।

उन्होंने सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि रात में गश्त बढ़ाएं और संदिग्धों पर नजर रखें। स्पष्ट किया है कि रात 10 बजे के बाद देर रात तक सड़कों पर या बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले लोगों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सभी थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि अपने अपने क्षेत्र वह रात में गश्त कर पहचान पत्रों की जांच करें। पहचान पत्र है तो ठीक है नहीं तो उस व्यक्ति के परिजनों से बात करें। जब तक संतुष्ट न हों उसे हिरासत में रखें और यदि वह अपनी पहचान स्पष्ट न करा सके तो हवालात में बंद करें।

किसी भी हाल में सड़कों पर संदिग्ध नहीं घूमने चाहिए। सीओ सिटी द्वारा लागू की गई इस स्कीम के बाद अब यह तय हो गया है कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए पहचान का कोई न कोई प्रमाण रखना जरूरी है।

रातभर सीओ ने की चेकिंग
सीओ आरके तिवारी ने देर रात तक सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की। ऐसे कई लोग मिले जिनके पास पहचान पत्र नहीं थे, लेकिन उन लोगों ने अपने माता पिता से बात कराकर या पहचान का अन्य कोई ठोस प्रमाण देकर यह स्पष्ट किया कि वह संदिग्ध नहीं है। इसके बाद सीओ ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी नजर रखने के निर्देश
कासगंज। सीओ द्वारा लागू की गई पहचान पत्र स्कीम के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ सिटी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि संबंधित चौकी इंचार्ज से यह सुनिश्चित कराएं कि वह रात में अपने अपने क्षेत्र के ग्रामों में गश्त करें।

क्षेत्राधिकारी शहर आरके तिवारी का कहना है कि निरंतर जांच की जाएगी। रात में पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। जो लोग अपनी पहचान का प्रमाण नहीं दे सकेंगे या अपनी पहचान स्पष्ट नहीं कर पाएंगे तो उन्हें थाने में बंद किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें