फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सर्दी में मिली बच्चों को स्कूल जाने से राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Thu, 02 Jan 2020 08:41 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

करीब 15 दिनों से उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। हालांकि नए वर्ष पर धूप निकलने से लोगों ने जरूर राहत की सांस ली लेकिन फिर से सर्दी के पलटवार की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए आगरा के जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को एक बार फिर बंद रखने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को आगरा जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रशासन ने यह कदम शीतलहर को देखते हुए उठाया है।  

विज्ञापन

इधर, कानपुर में शून्य तक गिरने के बाद नए साल के पहले दिन दोपहर को चंद मिनटों के लिए निकली हल्की गुनगुनी धूप से पारा चढ़ गया। वहीं दूसरे दिन यानी दो जनवरी को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दो जनवरी को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने यूपी के कानपुर समेत बांदा, महोबा, चित्रकूट. हरदोई, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज, उन्नाव आदि शहरों में अभी दो दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। 

सीएसए के मौैसम विभाग के मुताबिक, इस वक्त उत्तरी-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर हवा का रुख बदला तो हिमालय की शीत लहरी मैदानी इलाकों में गति पकड़ेगी। इससे पारा माइनस में भी जा सकता है। वर्ष 2003 और 2013 में जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में पारा माइनस में गया था। 

ग्लोबल वार्मिंग से अचानक ठंड-बारिश
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से अचानक ठंड-बारिश हो जाती है। सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. नौशाद खान का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग से भू मध्य सागर, काला सागर और कैस्पियन सागर में लो प्रेशर जोन बनता है। इससे अचानक तेज ठंड और तेज बारिश हो सकती है।

पारा अचानक गिरना और गलन वाली ठंड बढ़ना  जलवायु परिवर्तन का असर है। विज्ञानियों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहे जलवायु परिवर्तन में मौसम आगे-पीछे होता है। अचानक बारिश या ठंड तेज हो जाती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें