फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू है अहले नूर तेरा सब घराना नूर का- हुजूर की शान में हुआ मीलाद का आयोजन

विज्ञापन
कासगंज के भरगैन में ईद मिलादुन्नवी के लिए सजाई गई चिश्तीपीर की दरगाह - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
भरगैन (कासगंज)। ईद मिलादुन्नबी 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जगह-जगह बैनर व झंडों की दुकानें सज गई हैं। घरों, मजारों, मस्जिदों और दरगाह को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। इसी के चलते दरगाह पर मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। जुलूस-ए-मुहम्मदी 10 नवंबर को अकीदत और एहतराम के साथ निकाला जाएगा। कस्बा स्थित हजरत चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह दरगाह पर हुजूर की शान में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

हाफिज खुशनवाज, हाफिज हुसैन और हाफिज मुहम्मद नाजिम ने हजरत मुहम्मद साहब की जिंदगी पर रोशनी डाल कर लोगों को इस्लाम के रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने नबी की शान में कहा कि तू है अहले नूर तेरा सब घर आना नूर का। ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बा स्थित दरगाह हजरत चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह को रोशनी से सजाया गया है। जुलूस कमेटी से जुड़े समाजसेवी रिहान खान ने बताया कि नगर में 10 नवंबर को सभी निर्धारित मार्गों से जुलूस निकाला जाएगा। मोहम्मद के जन्मदिन को लेकर यह जुलूस निकलता है। वह इस्लाम धर्म के अंतिम पैगंबर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें