कासगंज। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि खेल से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलना बहुत जरूरी है। स्कूलों में खेल शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र प्रताप सोलंकी ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल के मैदान पर खेल ध्वज का ध्वजारोहण किया। शांति के प्रतीक कबूतरों को आकाश में उड़ाया गया।
वहीं रंग बिरंखे गुब्बारे अतिथियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आसमान में उड़ाए। पिछले वर्ष की खेल प्रतियोगिता के विजेता छात्र बृजेश कुमार ने मशाल लेकर ट्रैक पर दौड़ लगाई। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने इस दौरान आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों और जूनियर विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर बेहद सजग है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जिले में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बेहतर कार्य कर रहे हैं।
इस दौरान गिर्राज सिंह, राजेंद्र सिंह बोरा, सचिन यादव, वीरेंद्र सिंह, नोकम वर्मा, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अजय यादव, दीन दयाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, निलेश चौहान, देवेंद्र सिंह, भारतेंद्र सिंह, फुरकान अली, सोमेंद्र बाबू, दुष्यंत चौहान, नरेंद्र राजपूत, मुकेश बाबू, यादराम, संजय कुमार, इरफान, गजेंद्र यादव, अमित सक्सेना, शिवराज सिंह, जयप्रकाश, श्याम बाबू, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुनेश राजपूत पीटीआई ने किया ।
फोटो