फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज को देखते ही खुद को रोक नहीं पाए आइसलैंड के विदेश मंत्री, पत्नी संग ली सेल्फी

Mon, 10 Dec 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताज के साये में पत्नी संग फोटो खिंचाते आइसलैंड के विदेश मंत्री
विज्ञापन
आइसलैंड के विदेश मंत्री गुडलाउगुर थोर ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वो अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। ताज के साये में उन्होंने अपने मोबाइल फोन से पत्नी के साथ सेल्फी ली। ताजमहल को सबसे खूबसूरत इमारत बताया। 
विज्ञापन


गुडलाउगुर थोर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। सोमवार तड़के को वो अपनी पत्नी के साथ ताजमहल की दीदार करने आगरा पहुंच गए। रॉयल गेट से संगमरमरी खूबसूरत ताजमहल की पहली झलक मिलते ही गुडलाउगुर थोर खुद को रोक नहीं पाए। 

उन्होंने अपने जेब से मोबाइल फोन निकाला और पत्नी के साथ सेल्फी खींची। इसके बाद उन्होंने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाई। आइसलैंड के विदेश मंत्री ने करीब आधे घंटे का वक्त ताजमहल परिसर में बिताया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार से ताजमहल का दीदार महंगा हो गया है। दरअसल, अब ताजमहल के मुख्य गुंबद में स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्र देखने के लिए सभी पर्यटकों को 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। 

एएसआई ने भीड़ प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था लागू की है। हालांकि जो देसी पर्यटक कब्र देखना नहीं चाहते हैं, वो 50 रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते। इसी तरह विदेशी पर्यटक को पुराना शुल्क 1100 रुपये भी चुकाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें