पुलिस और सीआईएसएफ की छवि ऐसी बने कि पर्यटक को पुलिस मित्र के रूप में नजर आए। बैठक में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, आईजी सीआईएसएफ नवज्योति गोगई, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह, लखनऊ से आए आइपीएस आशीष कुमार, अधीक्षक पुरातत्व स्मिता कुमार, डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, सीआईएसएफ वरिष्ठ कमांडेंट वैभव कुमार, एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय समेत यूपी पर्यटन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
आतंकी खतरे से निपटने को रहें तैयार
बैठक के दौरान एडिशनल डायरेक्टर आईबी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया और किसी भी आतंकी घटना या दैवीय आपदा से निपटने को तैयार रहने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए समय -समय पर मॉकड्रिल आयोजित कर सभी को किसी भी आपत्ति के समय तैयार रहने के लिए कहा। अधिकारियों ने नियमित मॉक ड्रिल कराए जाने और सुरक्षा वयवस्था का समय-समय पर जासयजा लिए जाने की जानकारी दी।
पर्यटन सीजन में रोजाना आएंगे 75 हजार से अधिक पर्यटक
अधीक्षक पुरातत्व स्मिता कुमार ने एडिशनल डायरेक्टर आईबी को बताया कि पर्यटन सीजन में इस बार वीकेंड और अवकाश के दिनों में 75 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। इसके बाद भीड़ नियंत्रण और उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
http://