आगरा में करीब बारह वर्ष पहले हुए जमीन घोटाले की जांच पूरी हो गई है। ईओडब्ल्यू(आर्थिक अपराध शाखा) ने 13 लोगों को दोषी माना है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज की जाएगी। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है।
आईएएस अधिकारी जुहेर बिन सगीर जमीन के तीन मामलों में फंसे हैं। आगरा के फतेहाबाद थाना में दर्ज केस में विजिलेंस जांच पूरी हो गई जबकि मुरादाबाद में दर्ज दो मामलों में अभी चल रही है। फतेहाबाद में हुए जमीन के इस खेल में किसानों के साथ बड़ा धोखा हुआ। उनकी जमीन आठ लाख 20 हजार रुपये में खरीदी गई जबकि डीएम की मौसेरी बहन को उसी जमीन का 28.65 लाख मिला।
मुरादाबाद में भी जुहेर बिन सगीर के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामले दर्ज किए गए थे। यहां उन पर सीलिंग की जमीन छोड़ने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। दूसरा मामला जेल की जमीन में खेल का है। इनकी जांच भी सतर्कता अधिष्ठान कर रहा है।