फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के सात चौराहों पर लगाए जाएंगे फव्वारे, शहर की सूरत बदलेगा नगर निगम

Wed, 11 Dec 2019 12:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन
सूरसदन और चीलघर चौराहे के सुंदरीकरण के बाद नगर निगम शहर के सात प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने के लिए यहां फव्वारे लगाएगा। रंगीन फव्वारों पर एलईडी की लाइटिंग कराई जाएगी। इसके लिए शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर में प्रदूषण बढ़ने और धूल कणों की संख्या मानक से पांच से छह गुना ज्यादा होने के चलते नगर निगम शहर के चौराहों पर फव्वारे लगाने की योजना बना चुका है। इसी महीने से काम शुरू हो जाएगा।

मेयर नवीन जैन ने बताया कि फव्वारों पर नगर निगम काम कराएगा। शहर में खारे पानी की समस्या के कारण इन फव्वारों तक जल संस्थान का पानी ही सप्लाई होगा, इसके लिए पानी का कनेक्शन किया जाएगा। रंगीन एलईडी लाइटों से फव्वारों को रोशन किया जाएगा। शहर के प्रमुख मार्ग महात्मा गांधी मार्ग, भगवान टाकीज चौराहा, जयपुर रोड पर फव्वारों को लगाने का काम जल्द शुरू होने वाला है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन चौराहों पर लगेंगे फव्वारे
भगवान टाकीज, दीवानी चौराहा, सेंट जोंस चौराहा, रावली महादेव, कोठी मीना बाजार, कावेरी कुंज, कमला नगर।

चौराहों की देखरेख के लिए आगे आएं संगठन
मेयर नवीन जैन ने शहर के संगठनों से अपील की है कि नगर निगम चौराहों का सुंदरीकरण कर देगा, लेकिन इनके रखरखाव और आकर्षक बनाए रखने के लिए अगर कोई संगठन आगे आना चाहता है तो वह काम करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें