फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तुझे मारकर आत्महत्या कर लूंगा...धमकी से दहशत में छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी क्षेत्र की एक छात्रा को रास्ते में रोककर युवक ने दोस्ती करने का दबाव बनाया। न मानने पर उसने कहा कि तुझे मारकर आत्महत्या कर लूंगा, इससे छात्रा दहशत में आ गई है। सोमवार को पीड़िता ने डीसीपी सिटी कार्यालय में शिकायत की। लोहामंडी पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। छात्रा इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बस्ती में रहने वाले एक परिवार का भांजा उसे परेशान कर रहा है। पहले मोहल्ले के नाते उसने बात कर ली थी। युवक की गंदी नीयत देख उसने बात करना बंद कर दिया। अब वह रास्ते में रोककर दोस्ती का दबाव बना रहा है। मना करने पर गोली मारकर हत्या करने और खुद आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहा है। छात्राओं के बीच वह बदनाम हो रही है। थाने जाने पर बस्ती के लोगों को जानकारी होने का डर है।
विज्ञापन

परेशान होकर उसने पिता के साथ डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि लोहामंडी पुलिस को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें