इंजीनियर प्रतोष मिश्रा देहरादून में सम्मान प्राप्त करते हुए
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी इं. प्रतोष मिश्रा को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मां बागेश्वरी सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। उनकी सफलता पर शहर के साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई दी है।
सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर उत्तराखंड में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत इं. प्रतोष मिश्रा (मैनपुरी निवासी) को उत्तराखंड की जिया साहित्य कुटुंब संस्था द्वारा यह सम्मान दिया गया। गंगा-जमुनी तहजीब वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के साठ से अधिक काव्य मनीषियों द्वारा देररात तक श्रोताओं को काव्यरस में सराबोर किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि विपिन पवार और वरिष्ठ साहित्यकार योगेश समदर्शी द्वारा संयुक्त रूप से इं कवि प्रतोष मिश्रा को यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया, पूर्व प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव, पूर्व चेयरमैन साधना गुप्ता, प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह राठौर, दीन मोहम्मद दीन, जयप्रकाश शर्मा, घनश्याम दास गुप्ता, सुनील वर्मा लालू, अशोक बाजपेयी, राजेंद्र तिवारी, पत्रकार डॉ. सीपी गोयल, दयाशंकर तिवारी, डॉ चंद्रप्रकाश पांडेय प्रधानाचार्य पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनिल कुमार शर्मा आदि ने उनको बधाई दी है।