फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में सड़क हादसा: शराब पीकर कार चलाना जिंदगी पर पड़ा भारी, दो दोस्तों की मौत

Fri, 10 Dec 2021 11:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में शराब पीकर कार चलाना दो दोस्तों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। इनकी कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक सागर और संजू के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में गुरुवार रात को बाईपास मार्ग पर नगला देविया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर बंबे की पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग और एक बालक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अर्टिगा कार सवार संजू पुत्र बाबू ठाकुर, सागर पुत्र नन्दो ठाकुर निवासी बरसाना गुरुवार रात को बुजुर्ग राधाचरण और बालक के साथ लग्न सगाई समारोह से गोवर्धन बाईपास होते हुए बरसाना लौट रहे थे। नगला देविया के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर बंबे की पुलिया से टकरा गई। घटना में संजू और सागर की मौत हो गई। अन्य दो साथी घायल हो गए। 
शराब के नशे में थे कार सवार युवक 
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शराब की बोतल बरामद की। युवकों के मुंह से भी शराब की दुर्गंध आ रही थी। थानाध्यक्ष के अनुसार कार सवार युवक शराब के नशे में थे। इससे कार अनियंत्रित होने पर पुलिया से टकराई गी। कार में शराब की बोतल मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें